NEELAM GUPTA

Add To collaction

लेखनी प्रतियोगिता ।आम आदमी की बिसात।

आम आदमी की क्या है बिसात, कहते हैं ये दुनिया वाले ।

ये कड़वे बोल बोलते हैं, चेहरे से दोगले, दिल के काले। 


चेहरों पर शराफत का झूठा नकाब रखते है ,आमतौर से आम-आदमी को किनारे कर देते है।

इनको  क्या मालूम कि आम आदमी , किसी राजा के राज का तख्तापलट तक कर देते हैं।


आर टी आई जैसा संवैधानिक अधिकार है, आम नागरिक का रूबाव।

इसमें सरकार को भी देना पड़ता है ,आम-आदमी को जबाब। 


आम-आदमी को न जानना ,भोला ,निर्बल कमजोर,नासाज ।

अपने अधिकारों के लिए करदे हड़ताल ,हुड़दंग सबके बीच बुलंद आवाज। 


आम आदमी की वोट से ही सरकार गिरती है उठती है।

आम आदमी की औकात इतनी मजबूत, हर चौराहों पर सलाहकारों की महफिलें जमती है।







   8
3 Comments

Seema Priyadarshini sahay

14-Feb-2022 01:29 AM

बहुत सटीक लिखा मैम

Reply

Simran Bhagat

13-Feb-2022 03:18 PM

Wow

Reply

NEELAM GUPTA

13-Feb-2022 09:21 PM

आपका बहुत-बहुत आभार

Reply